सड़क दुर्घटना में एनएसयूआइ के दो कार्यकर्ता घायल

राजमहल : छात्र संघ चुनाव को लेकर चुनाव-प्रचार के दौरान थाना क्षेत्र के मुरली हॉल्ट में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण एनएसयूआई के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. घायल राजमहल निवासी बंटी हुसैन व तनवीर आलम चुनाव प्रचार […]

राजमहल : छात्र संघ चुनाव को लेकर चुनाव-प्रचार के दौरान थाना क्षेत्र के मुरली हॉल्ट में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण एनएसयूआई के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. घायल राजमहल निवासी बंटी हुसैन व तनवीर आलम चुनाव प्रचार के लिए तीनपहाड़ से मुरली हॉल्ट जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी के सामने मवेशी आ जाने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गयी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >