जगह-जगह लगा कूड़े का अंबार

संक्रमण का खतरा . सफाई पर लाखों खर्च के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं पंचायतों को राज्य सरकार भेजती है राशि गंदगी की सफाई कराने के प्रति प्रशासन है उदासीन गंदगी से मच्छर जनित बीमारी का बढ़ रहा प्रकोप बोरियो/साहिबगंज : बोरियो बाजार के चारों ओर गंदगी फैली हुई है. एक तरफ देश के […]

संक्रमण का खतरा . सफाई पर लाखों खर्च के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं

पंचायतों को राज्य सरकार भेजती है राशि
गंदगी की सफाई कराने के प्रति प्रशासन है उदासीन
गंदगी से मच्छर जनित बीमारी का बढ़ रहा प्रकोप
बोरियो/साहिबगंज : बोरियो बाजार के चारों ओर गंदगी फैली हुई है. एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं, लोग प्रेरित भी हो रहे हैं. क्षेत्र को स्वच्छ बनने का संकल्प लेकर अभियान चला रहे हैं. राज्य सरकार सफाई को लेकर पंचायतों को राशि भी दे रही है. बावजूद जिले के बोरिया प्रखंड क्षेत्र के बोरियो बाजार पंचायत में जीवन यापन कर रहे लगभग 4000 की आबादी इन दिनों डर के साये में गंदगी के ढेर के बीच जीने को विवश है.
वार्ड एक से लेकर 10 तक में कोई ऐसा मोहल्ला नहीं है, जहां कूड़े-कचरे का ढेर न लगा हो. बावजूद शासन व पंचायत प्रतिनिधि मुकदर्शक बनी हुई है. पंचायत सचिव की शारिरिक स्थिति खराब है. जिस कारण विकास का कोई काम नहीं हो पा रहा है. बता दें कि बोरिया बाजार पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव सत्यनारायण महलदार का स्वास्थ खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से बाहर है.
नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण मच्छर जनित बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है. सफाई के प्रति स्थानीय लोग भी उदासीन बने हुए हैं. ऐसे में सवाल यह कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत की परिकल्पना को कैसे सार्थक किया जा सकता है. स्थानीय लोगों को भी आसपास मुहल्लों की सफाई के प्रति जागरूक होना पड़ेगा.
केस स्टडी-1
हाट में पसरी गंदगी
बोरियो के हाटपाड़ा में लगे गंदगी के ढेर से 150 परिवार डर के साये में है. आशंका है कही कोई बड़ी बीमारी का शिकार न हो जाये. यह सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शनिवार को हाट लगता है. जहां हजारों की भीड़ पहुंचती है. वही लगभग गंदगी के ईदगिर्द बैठकर मजबूरी में दुकानदारी करने को
विवश है.
केस स्टडी-2
सड़कों के बीच बहता नाली का पानी
बोरियो बाजार के चांदनी मार्केट के समीप सड़क पर बहता नाली का पानी स्थानीय दुकानदारों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है. बता दें कि पर्व-त्योहारों में इस मार्केट की रौनक बढ़ जाती है. दूर-दराज से लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं.
केस स्टडी-3
पंचायत भवन के सामने कूड़े का अंबार
दामिन डाक बंगला परिसर स्थित बोरियो बाजार पंचायत भवन के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. यहां ठीक सामने बोरियो अस्पताल है. अगर सरकारी संस्थान का यह हाल है तो गैर सरकारी संस्थानों का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >