साहिबगंज : 28 सितंबर से साहिबगंज से महाराजपुर के बीच रेल दोहरीकरण ट्रैक का कार्य पूर्ण हो जायेगा. जिसके बाद दोनों अप व डाउन ट्रैक पर ट्रेन आना जाना शुरू होगा. यह बातें डीआरएम मोहित सिन्हा ने कही. उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को ट्रैक पूर्ण रूपेण यात्रियों की सुविधा के लिये खोल दिया जायेगा.
जिसको देखते हुये कई ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. जबकि कई ट्रेन का रूट बदल दिया गया है. 18 से 25 सितंबर तक इस रेल खंड के साहिबगंज, महाराजपुर के बीच मेगा ब्लॉक लेकर कार्य किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 53045 रामपुरहाट-साहिबगंज पैसेंजर 19,23,24,25 सितंबर, 53411 अप/12 डाउन साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर 19,23,24,25 सितंबर को रद्द रहेगी. 53441 अप/42 डाउन हावड़ा-जयनगर-बरौनी पैसेंजर वाया,
आसनसोल, किउल होकर 22,23,24 सितंबर को चलेगी. 13236 अप, 13235 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी 22 से 28 सितंबर तक प्रतिदिन मिर्जाचौकी स्टेशन आयेगी और यहीं से खुलेगी. 53408 जामलपुर-रामपुरहाट साहिबगंज पैसेंजर 18,22,23,24,25 को साहिबगंज तक ही चलेगी. 13429 मालदा हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 23 सितंबर को मालदा से सुबह 9:30 के बजाय दोपहर 3:30 बजे खुलेगी. 14003 मालदा-आनंद बिहार एक्सप्रेस 24 सितंबर को सुबह 9:10 बजे के बजाय दोपहर 2 बजे खुलेगी. यात्रियों की दिक्कत को देखते हुये पहले से ही लोगों को अलर्ट कर दिया गया है.
