55 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल

बरहरवा : बरहरवा थाना पुलिस ने एनएच 80 पर गुप्त सूचना के आधार पर 55 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति के साथ एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है. थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अवैध देशी शराब को युवक द्वारा मोटरसाइकिल के […]

बरहरवा : बरहरवा थाना पुलिस ने एनएच 80 पर गुप्त सूचना के आधार पर 55 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति के साथ एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है. थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अवैध देशी शराब को युवक द्वारा मोटरसाइकिल के माध्यम से पश्चिम बंगाल फरक्का की ओर ले जाया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने सतर्कता से घेराबंदी की और शराब के साथ युवक को धर दबोचा. गिरफ्तार युवक को कांड संख्या 97/16 उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >