एसएमएस से प्राचार्य भेजें एमडीएम की रिपोर्ट

वीडियो कांफ्रेंसिंग में आधार सीडिंग का लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश कहा स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों के उपस्थिति सुनिश्चित करायें साहिबगंज : जिले में मध्याह्न भोजन सभी स्कूलों में चले. इस पर ध्यान दें .साथ ही वैसे प्राचार्य जो एसएमएस से जानकारी जिला मुख्यालय व राज्य मुख्यालय को नहीं दे रहे हैं. उन पर […]

वीडियो कांफ्रेंसिंग में आधार सीडिंग का लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश
कहा स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों के उपस्थिति सुनिश्चित करायें
साहिबगंज : जिले में मध्याह्न भोजन सभी स्कूलों में चले. इस पर ध्यान दें .साथ ही वैसे प्राचार्य जो एसएमएस से जानकारी जिला मुख्यालय व राज्य मुख्यालय को नहीं दे रहे हैं. उन पर कार्रवाई की जायेगी. ये बातें शिक्षा सचिव अराधना पटनायक ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कही. उन्होंने कहा कि जिले में शत-प्रतिशत उपस्थिति हो.
उस पर ध्यान दें. साथ ही बच्चों को स्कूलों के सभी बच्चों को खाता खुलवाने के लिए जानकारी देनी है. जिससे कि समय रहते कार्य किया जा सके.
बैठक में जिले में चल रहे मध्याह्न भोजन व बैंकों से खाता खोलने का अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर निदेशक जगजीत सिंह, डीएसइ जयगोविंद सिंह,डिप्टी डीएसइ विनोद तिवारी सहित सभी प्रखंड के बीइओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >