जिला को अपराधमुक्त बनाने का दिया निर्देश
कहा, पुराने वारंटियों को शीघ्र करें गिरफ्तार
साहिबगंज : सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत करें.साथ ही बकरीद पर्व में किसी प्रकार की कोई घटना न हो इस पर खास ध्यान दें. ये बातें एसपी पी मुरूगन ने शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को निर्देश देते कही. उन्होंने कहा कि जिला को अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया. उन्होंने पुराने वारंटियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने का निर्देश दिया. रात में गश्ती बढ़ाने के साथ अगस्त में दर्ज 34 मामले की समीक्षा की.
मौके पर डीएसपी सदर वैद्यनाथ प्रसाद, राजमहल डीएसपी अनुदीप सिंह, इंस्पेक्टर सुनील टोप्पो, जगदीश मांझी, केशरी जी, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी राधिका रमन मिंज, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी जयराम सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश तिवारी, बरहरवा थाना प्रभारी उमेश राम, तालझारी थाना प्रभारी ए सिंह, बोरियो थाना प्रभारी एलबी प्रसाद, कोटालपोखर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा, रांगा थाना प्रभारी प्रमोद दास, राजमहल थाना प्रभारी मनोज कुमार, राधानगर थाना प्रभारी यशवंत सिंह, मिर्जाचौंकी थाना प्रभारी बीडी चौधरी, बरहेट थाना प्रभारी आरबी डांग सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पीपी
उपस्थित थे.
