साहिबगंज : स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत पूर्व रेलवे उच्च विद्यालय, साहिबगंज में देशभक्ति गीत-पाठ प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त करने के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. वहीं, 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान-2026 के तहत ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग के सहयोग से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान 410 प्रतिभागियों ने नशामुक्त, स्वस्थ व सशक्त राष्ट्र के निर्माण की शपथ ली. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.
410 विद्यार्थियों ने नशामुक्त राष्ट्र निर्माण की ली शपथ

geet gaate bacche | Prabhat Khabar Network
साहिबगंज के पूर्व रेलवे उच्च विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के तहत देशभक्ति गीत-पाठ प्रतियोगिता और नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों से राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदर्शित की। ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग के सहयोग से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। 410 प्रतिभागियों ने नशामुक्त, स्वस्थ व सशक्त राष्ट्र निर्माण की शपथ ली। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।