नगर परिषद चुनाव के नामांकन के पहले दिन नहीं हुआ नामांकन, अध्यक्ष के तीन एनआर कटे

शहर के 28 वार्ड के लिये बिके 35 नाजीर रसीद

साहिबगंज नगर परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अध्यक्ष पद के आरओ सह एसी गौतम भगत कार्यालय में रहे. पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ. एसी गौतम भगत ने बताया कि नामांकन की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, गुलाब चंद्र टुडू व कर्मी उपस्थित थे. वहीं अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन नाजीर आशीष रंजन झा के समक्ष तीन प्रत्याशी रामनाथ पासवान, अशोक तुरी, पंकज रजक ने नाजीर रसीद खरीदा है. नगर पालिका चुनाव को लेकर नजीर रसीद का खरीदारी 28 वार्ड के लिए की गयी है. एसडीओ कार्यालय में तीन काउंटर बनाये गये हैं. पहले काउंटर में वार्ड नंबर 1 से 7 में वार्ड नंबर 1 में एक, वार्ड नंबर दो में तीन, वार्ड नंबर तीन में शून्य, वार्ड नंबर 4 में दो, वार्ड नंबर पांच में शून्य, वार्ड नंबर 6 में एक, वार्ड नंबर 7 में एक, वार्ड नंबर 8 में शून्य, वार्ड नंबर 9 में शून्य, वार्ड नंबर 10 में तीन, वार्ड नंबर 11 में तीन, वार्ड नंबर 12 में शून्य, वार्ड नंबर 13 में शून्य, वार्ड नंबर 14 में एक, वार्ड नंबर 15 में एक, वार्ड नंबर 16 में शून्य, वार्ड नंबर 17 में शून्य, वार्ड नंबर 18 में दो, वार्ड नंबर 19 में दो, वार्ड नंबर 20 में चार, वार्ड नंबर 21 में एक, वार्ड नंबर 22 में दो, वार्ड नंबर 23 में तीन, वार्ड नंबर 24 में शून्य, वार्ड नंबर 25 में एक, वार्ड नंबर 26 में दो, वार्ड नंबर 27 में दो, वार्ड नंबर 28 में शून्य की बिक्री हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >