राधानगर थाना क्षेत्र के चौकीढ़ाब गांव की घटना

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के चौकीढ़ाब गांव में बुधवार की रात एक नवविवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार मृतका मायावती देवी व उसका पति चंद्रकांत साहा घर में अकेले थे. इसी बीच बुधवार की रात करीब नौ बजे महिला की हत्या होने की सूचना मृतका के पति ने […]

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के चौकीढ़ाब गांव में बुधवार की रात एक नवविवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार मृतका मायावती देवी व उसका पति चंद्रकांत साहा घर में अकेले थे. इसी बीच बुधवार की रात करीब नौ बजे महिला की हत्या होने की सूचना मृतका के पति ने गांव के ही चाचा व उपमुखिया को दी. मृतका के पति ने बताया कि पति-पत्नी घर में अकेले थे. होम थिएटर बज रहा था. इसी बीच पांच-छह नकाबपोश अपराधियों ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी प्रयाग दास ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया. मृतका के पति चन्द्रकांत साहा ने पुलिस को बताया कि सभी बदमाश मुंह में गमछा बांध कर घर में घुसे और मारपीट करने लगे. उनलोगों ने मेरी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी. राधानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

मृतका के पिता ने कहा-दहेज के रूप में मांगे जा रहे थे रुपये
जानकारी के अनुसार विवाहिता की हत्या मामले में मृतका के पिता रांगा थाना क्षेत्र के खोया पाड़ा निवासी महेश शाह ने मृतका के पति, सास व ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है. बताया कि 17 जुलाई को शादी हुई थी. इसके बाद से दहेज के रूप में डेढ़ लाख रुपये की मांग की जा रही थी. परिजनों की शिकायत पर फिलहाल राधानगर पुलिस ने मृतका के पति चंद्रकांत साहा को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >