नाव पलटी, 15 लोगों ने तैर कर किसी तरह बचायी जान

कबूतरखोपी स्थित जनता घाट की घटना साहिबगंज : कबूतर खोपी जनता घाट के सामने गुरुवार सुबह एक छोटी नाव पलट गयी. इसमें सवार 15 लोगों ने तैर कर जान बचा ली है. नाव पलटने से कोई नुकसान नहीं हुआ. मिली जानकारी के अनुसार मवेशी का चारा लाने छोटी नाव से ग्रामीण रामउचित यादव, शिव बालक […]

कबूतरखोपी स्थित जनता घाट की घटना

साहिबगंज : कबूतर खोपी जनता घाट के सामने गुरुवार सुबह एक छोटी नाव पलट गयी. इसमें सवार 15 लोगों ने तैर कर जान बचा ली है. नाव पलटने से कोई नुकसान नहीं हुआ. मिली जानकारी के अनुसार मवेशी का चारा लाने छोटी नाव से ग्रामीण रामउचित यादव, शिव बालक यादव, शिवम कुमार, ब्रह्मानंद यादव, राजेश कुमार, रामधनी पासवान, गंगा सागर साह, विरन यादव, मिठू भगत, गंगा सिंह, सियाराम ठाकुर सामने के दियारा जा रहे थे. इसी बीच गंगा में नाव पलट गयी. किसी तरह चारा व अन्य सामान पकड़ कर लोग सुरक्षित बाहर निकले. स्थानीय लोगों ने गंगा तट पर दूसरी नाव लेकर गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >