अफसरों संग युवाओं ने लगायी एकता की दौड़

साहिबगंज : जिला प्रशासन व जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन मैदान से सिदो कान्हू स्टेडियम तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के अधिकारियों व युवाओं ने दौड़ लगा कर एकजुटता का संदेश दिया. इसमें डीसी संदीप सिंह, एसी अनमोल सिंह, जिला […]

साहिबगंज : जिला प्रशासन व जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन मैदान से सिदो कान्हू स्टेडियम तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया.

इस दौरान जिले के अधिकारियों व युवाओं ने दौड़ लगा कर एकजुटता का संदेश दिया. इसमें डीसी संदीप सिंह, एसी अनमोल सिंह, जिला योजना पदाधिकारी रामनिवास सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ महतो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, जिला नजारत उपसमाहर्ता संजय कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मोतीलाल हेंब्रम, जिला जनसंपर्क सह खेल पदाधिकारी प्रभात शंकर, जिला खनन पदाधिकारी विभूति प्रसाद ने दौड़ पूरी की. जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सह कोच योगेश प्रसाद यादव, डे बोर्डिंग कोच मो बेलाल, जिला फुटबॉल संघ के सचिव चंदेश्वर प्र सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, सार्जेंट यशवंत लकड़ा, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी रामानुज वर्मा, जिला ओलिंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज आदि थे.

दौड़ में अव्वल छात्र-छात्राएं
महिला वर्ग: पिंकी कुमारी, अलका कुमारी, बिंदु कुमारी, साक्षी भारती, कलावती कुमारी, प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनुराधा कुमारी, शोभा कुमारी, सोनम, सरस्वती, सोनी कुमारी, अनन्या कुमारी.
पुरुष वर्ग : रतन कुमार, मनीष कुमार, मनोज हेंब्रम, योगेश्वर हेंब्रम, बिट्टू मरांडी, प्रेम हांसदा, छोटू कुमार, संजीव मंडल, बुधराय हांसदा, विजय मरांडी, मुन्ना सोरेन, ब्रंतुश मुर्मू.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >