दवा व्यवसायी को गोली मार कर किया घायल

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पूर्वी फाटक के निकट खुशबू मेडिकल के समीप सोमवार की रात्रि कृष्णा मेडिकल के मालिक सुभाष कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया. गोली बांये पैर में लगी है. घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी रामानुज वर्मा घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. फिर सदलबल […]

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पूर्वी फाटक के निकट खुशबू मेडिकल के समीप सोमवार की रात्रि कृष्णा मेडिकल के मालिक सुभाष कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया. गोली बांये पैर में लगी है. घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी रामानुज वर्मा घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. फिर सदलबल सदर अस्पताल पहुंचे. जहां घायल का इलाज कराया और उसका बयान लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि घायल सुभाष कुमार ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोली मारने की शिकायत दर्ज करायी है. अब तक घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है. बहुत जल्द घटना की पूरी जानकारी हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >