एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर रही पुलिस, मिलीभगत का आरोप
डी इमरान
साहिबगंज जिले : में पिछले कई महीनों से लगातार हो रही बाइक चोरी ने पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था व सूचना तंत्र पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. लोगों की गाढी कमाई राह चलते सरे आम उड़ा ली जा रही है. हालांकि इसके लिये लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार है. हर माह औसतन 10 बाइक की चोरी हो रही है. शहर से लेकर गांव तक बाइक चोर गिरोह का नेटवर्क फैला हुआ है.
इस तरह बेतहाशा बाइक की चोरी होना से जहां जिलावासियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. वहीं पुलिस प्रशासन के लिए भी बाइक चोर एक सिरदर्द बन कर रह गया है. बाइक चोर नेटवर्क जिला में इस तरह से फैला है कि शहर से लेकर गांव तक किसी की भी बाइक सुरक्षित नहीं. हालांकि पुलिस प्रशासन लगातार पूरे जिले भर में थानावार वाहन जांच अभियान चला रहा है. कहीं-कहीं चोरी की बाइक भी बरामद हो भी रही है. पर जिले में फैले नेटवर्क का खुलासा नहीं हो पाया है. नतीजा ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल उठाते मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं. जिले में बाइक चोरी की घटना कोई नयी बात नहीं है. पुलिस रिकॉर्ड पर नजर डाला जाये तो तीन वर्षों में बाइक चोर काफी सक्रिय हुए हैं. वर्ष पूर्व साहिबगंज के महादेवगंज से बाइक चोर एक गिरोह के सरगना गोवर्धन दास समेत कई लोगों को तत्कालीन एसपी ने जेल भेजने का काम किया था.
क्या कहते हैं एसपी
जिले में मोटरसाइकिल गिरोह को पकड़ने के लिये अभियान चलाया गया है. जिला के तमाम थाना प्रभारियों को इसके लिये सख्त हिदायत दी गयी है. बहुत जल्द गिरोह का पर्दाफाश होगा.
एचपी जनार्दनन, एसपी, साहिबगंज
तीन माह में 30 बाइक की चोरी
थाना कांड संख्या दिनांक गाड़ी मालिक गाड़ी संख्या
मिर्जाचौकी 31/18 4 अप्रैल 18 लक्ष्मण चौधरी जेएच 18 इ 2310
जिरवाबाड़ी 93/18 6 अप्रैल 18 धनजिप पासवान 18सी 3952
राजमहल 86/18 17 अप्रैल 18 अनुकूलचंद कीर्तनिया जेएच 18सी 3365
राधानगर 36/18 19 अप्रैल 18 निपेंद्र कुमार दास जेएच 18 बी 6217
तालझारी 27/18 7 अप्रैल 18 मो मंजूर एएफ
तीनपहाड़ 11/18 1 अप्रैल 18 गोविंद कुमार महतो जेएच 18 इ 1479
तीनपहाड़ 13/18 7 अप्रैल 18 अजय गोस्वामी जेएच 18सी 6205
बोरियो 83/18 2 अप्रैल 18 नकुल पंडित जेएच 17 डी 9438
बोरियो 84/18 2 अप्रैल 18 विश्वनाथ प्रताप जेएच 18 बी 4757
बरहरवा 7/18 19 अप्रैल 18 रितेश कुमार सिंह एएफ
रांगा 26/18 14 अप्रैल 18 धर्मेंद्रनाथ एएफ
बोरियो 133/18 14 मई 18 हिमांशु रंजन जेएच 18एफ 3793
जिरवाबाड़ी ओपी 138/18 20 मई 18 अशफाक अली जेएच 18 एफ 7239
जिरवाबाड़ी ओपी 148/18 19 मई 18 तपन कुमार सिंह जेएच 18 सी 0932
नगर 52/18 17 मई 18 उत्तम कुमार जेएच 18इ 8160
राजमहल 110/18 17 मई 18 देवजीत कुमार दास डब्लूबी66इ 4309
राजमहल 12/18 18 मई 18 श्रवण कुमार साहा एएफ
राजमहल 119/18 28 मई 18 सदाम हुसैन जेएच18डी1114
तीनपहाड़ 22/18 23 मई 18 सपन कुमार दास जेएच 18 सी 5815
नगर 23 जून18 प्रणव कुमार जेएच 18 बी 6228
नगर 24 जून 18 रविकांत राय जेएच 18 इ 8222
नोट. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पोखरिया मुहल्ला व पूर्वी फाटक के पास से दो बाइक चोरी की घटना 15 दिनों के अंदर हुई है.
कहां से कहां तक नेटवर्क
सूत्रों की माने तो साहिबगंज में बाइक चोरों के गिरोह में बिहार के कटिहार, बाराहाट व पश्चिम बंगाल के लोग सक्रिय है. वारदात में शामिल ऐसे सभी गिरोह साहिबगंज के शातिर नौजवानों को पैसे के बल पर उनकी सहायता ले रहे है. ऐसे में खुलेआम दिनदहाड़े जहां-तहां से बाइक की चोरी हो जाना आम बात हो गयी है.
व्हील लॉक का लोग नहीं करते इस्तेमाल
बाइक चोरी मामले में बाइक संचालक या मालिक की लापरवाही सबसे बडी वजह है. लोगो की यही लापरवाही पुलिस के लिये सिर दर्द बन रही है. प्रशासनिक तमाम प्रयास सफेद हाथी साबित हो रहे है. जानकार बताते है कि अगर लोग अपनी बाइक में व्हील लॉक का इस्तेमाल करे तो बाइक की चोरी पूरी तरह से रूक जायेगी. लेकिन ज्यादातर बाइक मालिक व्हील लॉक का इस्तेमाल नही करते.
