साहिबगंज : टीटीइ प्रकरण के चौथे दिन भी पुलिस को किसी प्रकार का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. मालूम हो कि पिछले पांच दिसंबर की शाम को सब्जी लाने निकले मिथिलेश दुबे का शव नौ दिसंबर को पहाड़ की तलहटी से पुलिस ने बरामद किया था. प्रथम दिन तो पुलिस आत्महत्या मान रही थी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
साहिबगंज : टीटीइ प्रकरण के चौथे दिन भी पुलिस को किसी प्रकार का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. मालूम हो कि पिछले पांच दिसंबर की शाम को सब्जी लाने निकले मिथिलेश दुबे का शव नौ दिसंबर को पहाड़ की तलहटी से पुलिस ने बरामद किया था. प्रथम दिन तो पुलिस आत्महत्या मान रही थी परंतु दूसरे दिन जब शव का पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला कि मृतक के दाहिने सीने की दो पसली व फेफड़ा क्षतिग्रस्त है. जिसको लेकर पुलिस का अनुसंधान हत्या की तरफ मुड़ गया.
चार दिनों से लगातार पुलिस दुबे मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगी है. वहीं दूसरी ओर एसपी धनंजय कुमार सिंह स्वयं मामले को गंभीरता से लेते हुए चार पुलिस पदाधिकारियों को लगा रखा है.
पुलिस आरोपितों से कर रही पूछताछ
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
चौथे दिन भी खाक छान रही पुलिस पुलिस आरोपितों से कर रही पूछताछ
सीसीटीवी से जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस
राहुल ओझा से पूछताछ जारी
टीटीइ मिथिलेश दुबे की हत्या मामले में पिछले चार दिनों से राहुल ओझा से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि राहुल ओझा मिथिलेश दुबे का अपना भांजा है. उसे जमशेदपुर में जैप का जवान भी बताया जा रहा है. ज्ञात हो कि मामले को लेकर मिथिलेश दुबे की पत्नी रश्मी देवी पहले ही भांजा राहुल समेत अन्य परिजनों पर शक जता चुकी हैं. जिसके आधार पर पुलिस राहुल ओझा से पूछताछ कर रही है. हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रही है.