कार्य में लापरवाही पर बीडीओ ने की कार्रवाई
हिरणपुर : कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर दो जनसेवक व और एक पंचायत सेवक पर बीडीओ गिरिजा शंकर महतो ने स्पष्टीकरण पूछा है. इसमें केंदुआ पंचायत के जनसेवक सह प्रभारी पंचायत सेवक सूर्या मालतो, बड़तल्ला के पंचायत सचिव कौशर शेख व केंदुआ के जनसेवक मो कामरुल जामा से स्पष्टीकरण पूछा गया है.
इनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण में निबंधन तथा जिओ टैग में लापरवाही बरती जा रही थी. जबकि वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव का आदेश है कि इस कार्य को युद्ध स्तर पर किया जाना है. पर कार्य में काफी लापरवाही बरती जा रही थी. जिसके बाद बीडीओ ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब कार्यालय में सौंपने का आदेश स्पष्टीकरण के माध्यम से दिया था. इस बाबत बीडीओ श्री महतो ने बताया कि अगर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया, तो कार्रवाई की जायेगी.
