चार दिन से लापता टीटीइ का अब तक सुराग नहीं

साहिबगंज : शहर से पिछले 72 घंटे से लापता टीटीइ मिथिलेश कुमार दुबे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. लापता टीटीइ की पत्नी रश्मी देवी, ससुर डॉ रामजन्म मिश्र, विक्की तिवारी समेत अन्य रिश्तेदारों ने एसपी धनंजय कुमार सिंह से मुलाकात कर बरामदगी की गुहार लगायी है. नगर थाना प्रभारी सुनील टोपनो ने […]

साहिबगंज : शहर से पिछले 72 घंटे से लापता टीटीइ मिथिलेश कुमार दुबे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. लापता टीटीइ की पत्नी रश्मी देवी, ससुर डॉ रामजन्म मिश्र, विक्की तिवारी समेत अन्य रिश्तेदारों ने एसपी धनंजय कुमार सिंह से मुलाकात कर बरामदगी की गुहार लगायी है. नगर थाना प्रभारी सुनील टोपनो ने बताया कि टीटीइ की तलाश जारी है. जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जायेगा. पत्नी ने बताया कि मेरा पति से कोई लेना-देना नहीं था. वे नेक इनसान थे.

सब्जी लेने की बात को लेकर घर से निकले लेकिन नहीं लौटे. बताया कि कोई भी दिक्कत उन्हें आती थी, तो वे अपने पास ही रखते थे. कोई सूचना व जानकारी नहीं देते थे. इधर, उनके दो पुत्री प्रज्ञा, रश्मी, प्रगति रश्मी, पुत्र प्रियंका दुबे, भगिना आनंद कुमार, भगनी गुड़िया कुमारी के रो-रो कर बुरा हाल है. चार दिनों से घर में चूल्हा नहीं जला है. इन लोगों ने अब अपहरण की भी आशंका व्यक्त कर रही है. बेटा ओड़िशा में पढ़ाई कर रहा है. इन लोगों ने कहा कि अगर मेरा पति को कुछ हो गया तो जान दे देंगे. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से अविलंब ढूंढ़ने की मांग की है.

मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही पुलिस
रेलवे में कार्यरत टीटीइ मिथिलेश दूबे का लापता होने का रहस्य अब तक बरकरार है. सूत्रों की माने तो पुलिस रेलकर्मी के मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है. ताकि उनका पता लगाया जा सके. बता दें कि रेलकर्मी बीते मंगलवार की शाम से गायब है. 7:30 बजे मिथिलेश दूबे की पत्नी से सब्जी लाने बाजार जाने की बात कह कर घर से निकले थे. मोबाइल स्विच ऑफ है. सीडीआर व उसके लोकेशन के आधार पर उन्हें तलाशने में पुलिस जुटी है. गौरतलब है कि इसके पहले बीते एक दिसंबर को भी जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के झरना कॉलोनी निवासी सह रेलकर्मी सुखदेव तांती 43 का भी पता लगाने में पुलिस अब तक विफल रही है. मामले की शिकायत रेलकर्मी के बेटे ने नगर थाना में की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >