साहिबगंज : कैशलेश लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए भारत क्यूआर का अधिक-से-अधिक इस्तेमाल हो. यह बातें डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैंकर्स की बैठक में बैंक प्रबंधकों से कही. बैठक में ई-मर्चेंट प्रबंधक शमी आलम ने बैंकर्स को बताया कि राज्य सरकार द्वारा कैशलेश लेन-देन की मुहिम को सफल बनाने के उद्देश्य से राज्य के ई-गवर्नेंस विभाग को जिम्मेदारी दी है. इसके सचिव ने एनआइसी के माध्यम से भारत क्यूआर के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. भारत क्यूआर के व्यापारियों को कैशलेश करने का लक्ष्य दिया गया. बैठक में डीएलओ विनय कुमार मिश्र, एलडीएम आरडी रजक, सभी बैंकों के मैनेजर, ई-मर्चेंट मैनेजर शमी आलम, ई-बैंक मैनेजर नितेश महावर, ई डीएम सुशील मुर्मू उपस्थित थे.
कैशलेश लेन-देन में भारत क्यूआर का हो इस्तेमाल : डीसी
साहिबगंज : कैशलेश लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए भारत क्यूआर का अधिक-से-अधिक इस्तेमाल हो. यह बातें डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैंकर्स की बैठक में बैंक प्रबंधकों से कही. बैठक में ई-मर्चेंट प्रबंधक शमी आलम ने बैंकर्स को बताया कि राज्य सरकार द्वारा कैशलेश लेन-देन की मुहिम […]
