योजनाओं में रैयतों की सुरक्षा का ध्यान रखेगी सरकार : हेमलाल

साहिबगंज : किसी भी रैयत को नुकसान पहुंचा कर सरकार कोई भी विकास योजना नहीं बनायेगी. लेकिन जिले का विकास होने से यहां के लोगो का आर्थिक विकास होगा और सभी लोग आर्थिक रूप से संपन्न हाेगें. उक्त बातें प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष से पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने मंगलवार को साहिबगंज परिसदन में […]

साहिबगंज : किसी भी रैयत को नुकसान पहुंचा कर सरकार कोई भी विकास योजना नहीं बनायेगी. लेकिन जिले का विकास होने से यहां के लोगो का आर्थिक विकास होगा और सभी लोग आर्थिक रूप से संपन्न हाेगें. उक्त बातें प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष से पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने मंगलवार को साहिबगंज परिसदन में प्रभात खबर से कही. श्री मुर्मू ने अपने निजी कार्य से साहिबगंज आये थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोहंडा के 5000 एकड़ भूमि अधिग्रहण को लेकर रैयतों के बीच जो गलतफहमी है,

इसके पीछे विकास विरोधी ताकतें हैं जो यह नहीं चाहते हैं कि पूरे देश के साथ-साथ साहिबगंज का भी विकास हो. यह पहली सरकार है जो साहिबगंज स्मार्ट सिटी व औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करना चाहती है. सरकार जिस प्रकार से साहिबगंज की विकास के लिए बेचैन है. 2022 तक साहिबगंज की पूरी तस्वीर ही बदल जायेगी. मौके पर भाजपा नेता सुनील सिंह हेमलाल मुर्मू के पुत्र अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >