10 तारीख से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम : हरा ढायेगा सितम, पश्चिमी हवा से आयेगी तापमान में गिरावट साहिबगंज : 0 दिसंबर से पश्चिमी हवा अधिक तेजी से बहेगी. इसके असर से कडाके की ठंड पड़नी शुरू हो जायेगी. धुंध और कोहरा भी सितम ढायेगा. पिछले एक सप्ताह से मंद-मंद सर्द हवा चल रही है. इससे तापमान में गिरावट आ रही […]

मौसम : हरा ढायेगा सितम, पश्चिमी हवा से आयेगी तापमान में गिरावट

साहिबगंज : 0 दिसंबर से पश्चिमी हवा अधिक तेजी से बहेगी. इसके असर से कडाके की ठंड पड़नी शुरू हो जायेगी. धुंध और कोहरा भी सितम ढायेगा. पिछले एक सप्ताह से मंद-मंद सर्द हवा चल रही है. इससे तापमान में गिरावट आ रही है. न्यूनतम पारा 8.4 और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. इसके कारण सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गयी है. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का हाल तो अभी से ही बेहाल हो गया है. शहरी क्षेत्र की तुलना में वहां अधिक ठंड पड़ रही है. बावजूद इसके अभी तक कही भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है.

मौसम पूर्वानुमान

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि दिन हो या रात 10 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जायेगा. स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

अलाव की नहीं है व्यवस्था

चौक-चौराहों से लेकर स्टेशन व बस स्टैंड पर देर रात तक दिहाड़ी करने वाले मजदूरों को ठंड से बचाने के लिए अब तक सरकार द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है.

घरों में कैद हो रहे लोग

अचानक ठंड बढ़ जाने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के गरीब शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं. कोई भी सामाजिक संगठन से ठिठुरते गरीबों को सहारा देने के लिए आगे नहीं आया है.

तारीख अधिकतम न्यूनतम

30 नवंबर 27.1 10.4

01 दिसंबर 27.4 10.0

02 दिसंंबर 26.4 8.6

03 दिसंबर 26.4 8.4

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >