लीज के लिए 15 दिनों के अंदर जमा करें कागजात

मंथन lदीया की बैठक में डीसी ने खदान संचालकों को दिये निर्देश, कहा साहिबगंज : पत्थर खदानों को लीज के लिए पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होती है. इसको लेकर आवेदन पर्यावरण समिति में दाखिल किया गया है. इन आवेदनों पर विचार करने को लेकर बुधवार को अनुमंडल भवन स्थित दीया की बैठक हुई. इसकी […]

मंथन lदीया की बैठक में डीसी ने खदान संचालकों को दिये निर्देश, कहा

साहिबगंज : पत्थर खदानों को लीज के लिए पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होती है. इसको लेकर आवेदन पर्यावरण समिति में दाखिल किया गया है. इन आवेदनों पर विचार करने को लेकर बुधवार को अनुमंडल भवन स्थित दीया की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने की. इस दौरान 20 आवेदन पर विचार किया गया. सभी आवेदनों की बारीकी से जांच की गयी.
इसके बाद कुछ अपूर्ण कागजात होने के कारण सभी कंपनियों को 15 दिनों के अंदर कागजात पूर्ण करने को कहा गया. इस मौके पर दीया समिति के सदस्य एसडीओ अमित प्रकाश, डीएफओ मनीष तिवारी, खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, प्रो मदीर कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >