शादी के चार दिन बाद युवक ने लगायी फांसी

थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव के युवक बासुदेव सिंह मुंडा (29) ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

तमाड़.

थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव के युवक बासुदेव सिंह मुंडा (29) ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों में काम करने पहुंचे, तो उनकी नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने मृत युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा. बताया जा रहा है कि बासुदेव सिंह मुंडा की शादी महज चार दिनों पहले 24 अप्रैल को ही हुई थी. तमाड़ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >