खस्सी चोरी के आरोप में युवक को पीटा, पोल से बांधा

बूटी बस्ती निवासी सेवक राम महतो के घर से खस्सी चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे बूटी स्थित रिलायंस फ्रेस के पास बिजली खंभे से बांध कर रखा.

मेसरा : बूटी बस्ती निवासी सेवक राम महतो के घर से खस्सी चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे बूटी स्थित रिलायंस फ्रेस के पास बिजली खंभे से बांध कर रखा. बाद में खेलगांव पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. थाना प्रभारी मुक्ति नारायण सिंह ने बताया कि मामले में किसी प्रकार का लिखित दर्ज नहीं किया गया. वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्कूटी से आया था, लेकिन खस्सी चोरी नहीं की थी. बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >