PHOTOS: बन्ना गुप्ता ने दिल्ली में किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, स्वादिष्ट व्यंजनों ने लोगों को लुभाया

World Food India 2024: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में झारखंड का भी पवेलियन है. लोगों को यहां के व्यंजन खूब भा रहे हैं.

World Food India 2024: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया. इस पवेलियन में उपलब्ध झारखंडी व्यंजनों एवं उत्पादों ने लोगों को खूब लुभाया. वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के तृतीय संस्करण में झारखंड पवेलियन में मशरूम के स्वादिष्ट व्यंजन, प्राकृतिक उत्पाद, मिलेटस उपलब्ध हैं.

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता.

बन्ना गुप्ता ने बताया मेगा फूड इवेंट में झारखंड पवेलियन का उद्देश्य

दिल्ली के प्रगति मैदान में 19 से 22 सितंबर तक मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ का आयोजन हो रहा है. प्रगति मैदान के हैंगर नंबर-1 में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस मेगा फूड इवेंट के झारखंड पवेलियन का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर से आए लोगों एवं निवेशकों को हमारे राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है.

बन्ना गुप्ता ने फीता काटकर किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन.

झारखंड के फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स के उत्पादों की ब्रांडिंग

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि झारखंड प्रदेश में जो फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स लगे हैं, उसके उत्पाद की ब्रांडिंग हो. विश्व के लोगों तक इसके उत्पाद पहुंचें. बन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर झारखंड फूड एंड फीड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी का विमोचन भी किया. मेगा फूड इवेंट में झारखंड ने 13 स्टॉल लगाए हैं. इसमें उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगी है और खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी लगे हैं.

झारखंड पवेलियन में उत्पादों को देखते मंत्री बन्ना गुप्ता और झारखंड सरकार के पदाधिकारी.

झारखंड में भरा पड़ा है प्रकृति का खजाना – उद्योग सचिव

उद्योग सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष झारखंड सरकार के उद्योग विभाग की ओर से 13 स्टॉल लगाए गए हैं. इसमें 3 स्टॉल झारखंड सरकार के विभागों या उपक्रमों के हैं. बाकी बाकी निजी संस्थानों के स्टॉल हैं. उद्योग सचिव ने कहा कि झारखंड में प्रकृति का खजाना भरा पड़ा है. बड़ी संख्या में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उत्पाद तैयार हो रहे हैं. इनकी बिक्री देश के अलग-अलग हिस्सों ही नहीं, विदेशों में भी हो रही है.

झारखंड पवेलियन में लगाये गये हैं 13 स्टॉल.

झारखंड पवेलियन में उमड़ रही है भीड़

झारखंड पवेलियन में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. लोग विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी ले रहे हैं. मशरूम से बने विभिन्न उत्पादों में लोग रुचि दिखा रहे हैं. मशरूम के पापड़, अचार, चटनी, जैम लोगों को खूब भा रहे हैं. रागी (मिलेटस का एक प्रकार ) से बानी मिठाई, नमकीन भी लोगों को पसंद आ रहे हैं.

मशरूम से बने उत्पाद लोगों को खूब भा रहे हैं.

स्टार्टअप कंपनियों ने भी पेश किए बेहतरीन उत्पाद

झारखंड पवेलियन में आने वाले लोगों को मखाना एवं फूड पल्प से जुड़े पेय भी पसंद आ रहे हैं. झारखंड की स्टार्टअप कंपनियां भी एक से बढ़कर एक बेहतरीन उत्पाद लेकर आए हैं. इस अवसर पर उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक प्रणव कुमार पॉल व अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read

DHANBAD NEWS: ‘वंदे भारत’ चला रही ऋतिका ने धनबाद मंडल से शुरू किया था करियर

President Ranchi Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन से पहले रांची में सुरक्षा चाक-चौबंद

Draupadi Murmu Ranchi Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी रांची, ICAR-NISA के शताब्दी समारोह में डेढ़ घंटे रुकेंगी

Kal Ka Mausam: झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >