रांची. डीएसपीएमयू सभागार में सोमवार को विवि की एनएसएस, एनसीसी और सहयोग ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया. विषय था : सहज योग ध्यान के माध्यम से आंतरिक शांति और संतुलित जीवन प्राप्त करना. कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि सहज योग ध्यान एक सरल और सम्मानित तकनीक है. यह हमारे दैनिक जीवन में तनाव को कम करने और स्वास्थ्य की दृष्टकोण से एक बेहतर क्रिया है. विद्यार्थियों से कहा कि यह उनके लिए विशेष तौर पर उपयोगी साबित होगा, जब ध्यान के माध्यम से विद्यार्थी में आंतरिक परिवर्तन की अनुभूति होगी. जिससे वह नैतिक, एकीकृत और संतुलित होकर अपने लक्ष्य को सहजता से प्राप्त कर सकते हैं. पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सहज योग को अपनाने की सलाह दी गयी. इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ एसएम अब्बास, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अभय कृष्ण सिंह, डॉ शमा सोनाली, सहज योग केंद्र रांची के सदस्य और शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
