डकरा: भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस गुरुवार को डकरा स्थित बीएमएस कार्यालय में मनाया गया. मुख्य वक्ता संघ के वरिष्ठ नेता रघुवंश नारायण सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ शून्य से शुरू होकर आज देश के संगठित और असंगठित करोड़ों मजदूरों के भरोसे शिखर तक पहुंचा है.
उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में दत्तोपंत ठेंगड़ी ने 23 जुलाई 1955 को संगठन की स्थापना की थी. बीएमएस की पहचान आम मजदूरों को नेतृत्व देने वाले संगठन के रूप में है. समारोह को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री मनोज कुमार रजक और राघवेंद्र पासवान ने भी संबोधित किया.
कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिलेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पिंकू सिंह ने किया. मौके पर रामसेवक प्रसाद, सुजीत कुमार, हॉस्पिटल राम, रामप्रवेश राम, गोविंद चंद महतो, सहदेव महतो, रामप्रवेश नायक, कमलेश कौर, विनोद विश्वकर्मा, हीरा उरांव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
