तीज पर सजा सुहाग का रंग, सिल्ली के मंदिरों में उमड़ीं महिलाएं

सिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हरितालिका तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा और श्रद्धापूर्वक शिव-पार्वती की पूजा की.

सिल्ली. सिल्ली, मुरी और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. तिथि के अनुसार कई स्थानों पर रविवार को ही तीज की पूजा-अर्चना की गयी. सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर दिनभर निर्जला व्रत रखा.

शिव-पार्वती की पूजा कर सुनी तीज व्रत की कथा

सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गयी थीं. महिलाओं ने सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ दो दिन पूर्व स्थापित जावा को पूजा स्थल पर रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. सिल्ली धर्मशाला, शिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भी पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ रही.

पूजा के दौरान महिलाओं ने हरितालिका व्रत की कथा सुनी और भगवान शिव-पार्वती से अपने सुहाग की रक्षा तथा परिवार में सुख-शांति की कामना की. महिलाएं सोलह शृंगार कर पूजा में शामिल हुईं.

पति को तिलक लगाकर बांधा रक्षा सूत्र

पूजा के बाद महिलाओं ने पति को तिलक-चंदन लगाया और उनकी कलाई पर पवित्र रक्षा सूत्र बांधा. इसके साथ ही तीज की पारंपरिक रस्में निभायीं. दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद मंगलवार को पारण के साथ व्रत का समापन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >