कार की चपेट में आने से महिला की मौत

दुखद घटना

हटिया. तुपुदाना ओपी क्षेत्र के पुराना टीओपी के पास शुक्रवार की कार (जेएच-01एपी-9707) की चपेट में आने से तुपुदाना निवासी महिला रीता प्रसाद (54) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. महिला के पति दुर्गा प्रसाद के अनुसार उनकी पत्नी दूध लेकर घर आ रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही कार ने चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गयी. तुपुदाना पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >