घर में घुसकर गोदरेज खोल रही थी महिला, मकान मालकिन ने पकड़ा, सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज

रांची के बड़गाई में घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में पूजा देवी नाम की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़िता ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रांची. सदर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले करने का मामला सामने आया है. घटना छह सितंबर की बतायी गयी है. पकड़ी गयी महिला की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है. वह रामगढ़ जिले के रजरप्पा की रहनेवाली बतायी गयी है.

इस संबंध में बुधन देवी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार, छह सितंबर को वह घर में ताला लगाकर अपने भतीजे के बेटे को उसके घर पहुंचाने गयी थी. कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी, तो घर का दरवाजा खुला हुआ था. घर के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी.

बुधन देवी के अनुसार, घर के अंदर जाने पर उन्होंने एक महिला को चाभी से गोदरेज खोलते हुए देखा. आरोप है कि महिला गोदरेज से 70 हजार रुपये नकद, चांदी की सीकरी, सोने की एक जोड़ी कान की बाली, चांदी की एक जोड़ी पायल, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड निकाल रही थी.

महिला को देखते ही वह सामान वहीं छोड़कर भागने लगी. इसके बाद महिला को पकड़ लिया गया. इसी दौरान पीसीआर की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया. सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranav singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >