क्यों रोका गया था CM हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर, ATM ने चुनाव आयोग को दिया जवाब

एयर ट्रैफिक मैनेजर ने हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर रोके जाने के मामले में अपना जवाब भेज दिया है. उन्होंने अपने जवाब में चुनाव आयोग को बताया है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कारण ऐसा किया गया.

रांची: चाईबासा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) का हेलीकॉप्टर रोके जाने के मामले में कोलकाता के एयर ट्रैफिक मैनेजर (एटीएम) ने चुनाव आयोग को अपना जवाब भेज दिया है. एटीएम ने कहा है कि प्रधानमंत्री के सुरक्षा कारणों की वजह से श्री सोरेन का हेलीकॉप्टर रोका गया था. प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान ब्लू बुक में उल्लेखित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है. ब्लू बुक में प्रधानमंत्री के उड़ान भरने तक अन्य किसी के भी उड़ान भरने की अनुमति नहीं दिये जाने का उल्लेख किया गया है.

चुनाव पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों को दी जानकारी

इसी कारण से हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति देने में असमर्थता व्यक्त की गयी थी. राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने एटीएम द्वारा बताये गये कारण की जानकारी मौखिक रूप से राजनीतिक दलों को दे दी है. मालूम हो कि प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे के दौरान नो फ्लाई जोन होने का कारण बताते हुए श्री सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ने नहीं दिया गया था. इसकी शिकायत झामुमो ने चुनाव आयोग से की थी.

चुनाव आयोग ने एयरपोर्ट निदेशक से मांगी थी रिपोर्ट

मामले में चुनाव आयोग ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक से रिपोर्ट मांगी थी. निदेशक ने मामला अपने कार्य क्षेत्र के बाहर का बताया था. उनका कहना था कि उनके स्तर से श्री सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति थी. बावजूद इसके हेलीकॉप्टर रोके जाने के विषय में एयर ट्रैफिक मैनेजर, कोलकाता बेहतर जानकारी दे सकते हैं. इसके बाद चुनाव आयोग ने एयर ट्रैफिक मैनेजर से मामले में जवाब मांगा था.

Also Read: Jharkhand Election 2024: पहले चरण के चुनाव में किस साल कौन कितनी सीटों पर मारी बाजी, जानें अब तक का परिणाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >