रांची. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झारखंड के कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में 30 अगस्त तक रांची सहित अलग-अलग हिस्सों में भारी और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. 27 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, खूंटी और कोडरमा में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
कई जिलों में बारिश का अलर्ट
रांची सहित अन्य जिलों में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 28 अगस्त को चतरा, कोडरमा, गिरिडीह और हजारीबाग में भारी बारिश होगी, जबकि अन्य जिलों में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. 29 अगस्त को गिरिडीह, देवघर, दुमका, धनबाद, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना है.
झारखंड में 10% कम बारिश
आज गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग व कोडरमा में भारी बारिश की चेतावनी कल चतरा, कोडरमा, गिरिडीह व हजारीबाग में भारी बारिश बुधवार को सबसे अधिक जमशेदपुर में 65 मिमी हुई बारिश रांची में सामान्य से चार प्रतिशत अधिक बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में अब भी सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है.
ये भी पढ़ें: नेपाल आपदा : बंगाल के मुख्यमंत्री ने जतायी चिंता, शुभेंदु अधिकारी ने शुरू की हेल्पलाइन
सिमडेगा में 7% अधिक बारिश
एक जून से 26 अगस्त तक झारखंड में सामान्य बारिश 759.1 मिमी है, जबकि अब तक 679.8 मिमी बारिश हुई है. वहीं रांची में इस अवधि में सामान्य बारिश 776.3 मिमी है, जबकि अब तक 807.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. यानी रांची में चार प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम में 44 प्रतिशत, सिमडेगा में सात प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में छह, लातेहार में आठ और खूंटी में चार प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी है. बुधवार को सबसे अधिक जमशेदपुर में 65 मिमी बारिश हुई. रांची में दो और बोकारो में 45 मिमी बारिश दर्ज की गयी.
ये भी पढ़ें: रांची सदर अस्पताल में अब अटेंडेंट कार्ड से मिलेगा प्रवेश, मरीजों से मिलने का समय भी होगा निर्धारित
