Weather Forecast: झारखंड में प्रचंड HEAT WAVE, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अभी और बढ़ेगा तापमान

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में HEAT WAVE और प्रचंड हो गया है. तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है. जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.

By Mithilesh Jha | April 27, 2024 3:45 PM

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में हीट वेव और प्रचंड हो गया है. यही वजह है कि मौसम विभाग की ओर से अब 11 जिलों में HEAT WAVE का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अगले 3 दिन तक लोगों को भीषण गर्मी झेलनी होगी.

Weather: 27 से 30 अप्रैल तक झारखंड में HEAT WAVE

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अधिकतर जिलों में लू का प्रकोप लोगों को झेलना होगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने शनिवार (27 अप्रैल) को प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अगले 4-5 दिन में गर्मी और बढ़ेगी. इसलिए लोगों को अभी से सावधानी बरतनी चाहिए.

24 घंटे के दौरान सरायकेला झारखंड का सबसे गर्म स्थान

अभिषेक आनंद ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान सरायकेला झारखंड का सबसे गर्म स्थान रहा. यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. उन्होंने बताया कि अगले 4-5 दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. कहा कि 28 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है, लेकिन लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि मौसम शुष्क ही रहेगा.

Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड में कहां चल रही लू? कब तक झेलना होगा HEAT WAVE? पढ़ें IMD का अलर्ट

इन जिलों में भीषण गर्मी झेल रहे लोग

मौसम केंद्र के प्रमुख के मुताबिक, झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में 27 अप्रैल को भीषण हीट वेव का सामना लोगों को करना होगा. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और देवघर में भी कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी. इन 4 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

28 अप्रैल को 10 जिलों में भीषण HEAT WAVE का ऑरेंज अलर्ट

उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को कम से कम 10 जिलों में Severe HEAT WAVE (भीषण उष्ण लहर) और 4 जिलों में उष्ण लहर (HEAT WAVE) की स्थिति रहेगी. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं-कहीं भीषण उष्ण लहर की स्थिति देखी जा सकती है.

29, 30 अप्रैल को इन जिलों में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 29 और 30 अप्रैल को भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. इन 2 दिनों तक पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं भीषण हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है. इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के इन 5 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम केंद्र के प्रमुख ने बताया कि 30 और 1 मई को राजधानी रांची, खूंटी, रामगढ़, पलामू और गढ़वा जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी. इसलिए इन 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी रांची में 27 और 28 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क रहेगा. उच्चतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा. अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है.

28 अप्रैल को रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रांची में 28 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा. 29 अप्रैल को उच्चतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाएगा, जबकि 30 अप्रैल को यह घटकर 40 डिग्री सेंटीग्रेड रह जाएगा. 1 मई को रांची का उच्चतम तापमान 39 डिग्री हो जाने का अनुमान है. इस दिन न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

24 घंटे के दौरान शुष्क रहा झारखंड का मौसम

बता दें कि आज रांची का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 26.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं उष्ण लहर भी चली. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 45 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया.

Also Read : झारखंड के 11 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया HEAT WAVE का अलर्ट

Also Read : आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

Also Read : Jharkhand Weather: 2 दिन की राहत और फिर HEAT WAVE की आफत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Next Article

Exit mobile version