Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कब तक होगी बारिश? येलो अलर्ट

झारखंड में नौ नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें, तो इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. पांच व छह नवंबर की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा.

रांची: झारखंड में चार नवंबर (शनिवार) को भी बारिश की संभावना है. राज्य के दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में ये जानकारी दी है. इसके बाद आसमान साफ रहने के आसार हैं. शुक्रवार की दोपहर में राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदला और बारिश होने लगी. पूर्वी सिंहभूम, गुमला, रांची, पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा जिले में गरज के साथ बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया. मौसम खराब होने की स्थिति में घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की अपील की है.

आसमान साफ रहने की संभावना

झारखंड में चार नवंबर को भी बारिश हो सकती है. पांच नवंबर से नौ नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें, तो इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. पांच व छह नवंबर की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में तीन व चार नवंबर को गरज के साथ बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

चार नवंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे

राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में चार नवंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे. पांच व छह नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहने की संभावना है. नौ नवंबर तक मौसम साफ रहेगा.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जीबिशन का किया उद्घाटन, इस थीम पर बनायी गयी पेंटिंग को सराहा

पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश

पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश 11.2 मिमी रायडीह (गुमला) में दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में दर्ज किया गया.

Also Read: झारखंड: रांची की होटवार जेल पहुंची ईडी की टीम, जमीन घोटाला मामले में कर रही जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >