Jharkhand Weather: दीपावली में झारखंड में रहेगा बादलों का डेरा! इस दिन से तेजी से बढ़ने लगेगी ठंड

Jharkhand Weather: मौसम में बदलाव का असर झारखंड में नजर आ रहा है. तापमान में गिरावट होने लगी है. सुबह और शाम के तापमान में कमी आने लगी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो हफ्तों के अंदर प्रदेश में ठंड का पारा तेजी से गिरेगा.

Jharkhand Weather: झारखंड में अब मौसम बदलने लगा है. बीते तीन से चार दिनों तक तूफान दाना का असर दिखने के बाद सोमवार दोपहर के बाद मौसम के रुख में नरमी दिखी. बादल में कमी आने के साथ खिली धूप से लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी 29 अक्टूबर के प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. वहीं मौसम केंद्र का अनुमान है कि दीपावली के दौरान कई जिलों में बादलों का डेरा रह सकता है, हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है.

झारखंड में बादलों का रहेगा डेरा

राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बीते दिनों की बारिश से अब राहत मिल गई है. हालांकि मौसम केंद्र का अनुमान है कि 29 अक्टूबर को कई जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 30 और 31 अक्टूबर को बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं. नवंबर से आसमान साफ रहेगा. साथ ही ठंड में भी तेजी से इजाफा होने लगेगा.

झारखंड में गिर रहा है पारा

मौसम में बदलाव का असर झारखंड में नजर आ रहा है. तापमान में गिरावट होने लगी है. सुबह और शाम के तापमान में कमी आने लगी है. मौसम विभाग ने कहा है कि 15 नवंबर के बाद से प्रदेश में ठंड का पारा तेजी से गिरेगा. कई इलाकों में कोहरा भी छाने लगेगा. आने वाले एक दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है.

15 नवंबर के बाद बढ़ेगी सर्दी

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने ने कहा है कि आने वाले समय में प्रदेश में ठंड का पारा लगातार गिरेगा. बादल छंटते के बाद कई जिलों में रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट के साथ ठंड महसूस होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में तूफान दाना का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है. हालांकि मौसमी गतिविधियों के कारण कुछ इलाकों में 31 अक्टूबर तक बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि नवंबर से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा. इसके बाद प्रदेश में ठंड बढ़ने लगेगी.

Also Read: Jharkhand News: कोरोना काल में बन रहा अस्पताल आज भी अधूरा, दो साल बाद भी इलाज के लिए भटक रहे हैं 42 पंचायतों के लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >