चुटिया में अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता, विजेता पुरस्कृत

श्री महावीर मंडल महानगर, इंदिरा गांधी चौक चुटिया में सोमवार को अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता हुई.

रांची. श्री महावीर मंडल महानगर, इंदिरा गांधी चौक चुटिया में सोमवार को अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता हुई. मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को प्रभु श्रीराम की तरह पुरुषोत्तम बनने का संकल्प लेने की जरूरत है, तभी समाज में सुख-समृद्धि और एकता कायम रहेगी. राम राज्य की परिकल्पना सफल होगी. इस अवसर पर कैलाश केशरी, कृष्णा सहाय, संजीव महतो, विजय बड़ाइक, धनजू नायक, सुनील सहाय, पप्पू सिंह, अनिल सिंह, कृष्णा साहू, गणेश घोष, आकाश चौधरी, विशाल, लालू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >