अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सम्मानित

श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब ने शनिवार को अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया.

रांची. श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब ने शनिवार को अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें 25 अखाड़ों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अस्त्र-शस्त्र कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री महावीर मंडल फ्रेंड्स कॉलोनी जगरनाथपुर, सम्राट क्लब चुटिया, राज समिति इरगू टोला, इटकी रोड ललगुटवा, श्री महावीर मंडल बरटोला पुंदाग, विकास क्लब हटिया, फूल टोली कडरू, सत्यजीत क्लब चुटिया, न्यू क्लासिक क्लब जगरनाथपुर बड़कागढ़, नवयुवक समिति खादगढ़ा , मानव कल्याण समिति जगरनाथपुर बड़कागढ़ और श्री महावीर मंडल भुईया टोली को भी पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में भाग लेनेवालों को श्री महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, श्री चैती दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे, गोपाल पारीक, लंकेश सिंह, सागर वर्मा, रमेश सिंह और राजेश गुप्ता छोटू ने पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >