हरमू और डिबडीह में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप, एक लाख की आबादी प्रभावित

बूटी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि लीकेज और लो-वोल्टेज की वजह से उत्पन्न हुई समस्या. आज से जलापूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जायेगा.

रांची. राजधानी के हरमू, डिबडीह समेत अन्य इलाकों में पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है. इस वजह से एक लाख आबादी प्रभावित है. भीषण गर्मी में इस क्षेत्रों के लोग पेयजल को लेकर परेशान हैं. लोग पूरी तरह नगर निगम के टैंकर पर आश्रित हो गये हैं. वहीं, पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे हैं. इस संबंध में बूटी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि लीकेज व लो-वोल्टेज की समस्या होने की वजह से पिछले दो दिनों तक जलापूर्ति प्रभावित हुई थी. बिजली विभाग के इंजीनियरों की ओर से बैठक कर लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जा रहा है. वहीं, लीकेज मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है. सोमवार से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >