Road Accident In Ranchi: सड़क दुघर्टना में पूर्व वार्ड सदस्य की मौत, विरोध में डेढ़ घंटे सड़क जाम

रांची के नामकुम प्रखंड में सड़क हादसे में एक 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

Road Accident In Ranchi : राजेश वर्मा – रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत कवाली रिंगरोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान नामकुम के बिमल कुमार महतो के रूप में हुई ��ै. बिमल महतो बरगावां पंचायत का पूर्व वार्ड सदस्य था. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में बरगावां के आसपास के लोग घटनास्थल पहुंच गए और विरोध में सड़क जाम कर दिया. पुलिस के समझाने के ढेड़ घंटे बाद सभी लोग माने और जाम हटाया.

कैसे हुई दुर्घटना ?

जानकारी के मुताबिक बिमल ट्रैक्टर चलवाता था जिसके बकाया पैसों का तगादा करने घर से निकला था. बिमल कवाली गांव होते हुए जैसे ही रिंगरोड पहुंचा तो एक ओर से सड़क बंद था. इस वजह से बिमल दूसरी ओर जाने लगा. इस दौरान सामने से आ रही वाहन की चपेट में बाइक आ गई. जिससे बिमल सड़क के दूसरी ओर जा गिरा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिमल की मौके पर ही मौत हो गई. 44 वर्षीय बिमल महतो नामकुम प्रखंड के बरगावां पंचायत का पूर्व वार्ड सदस्य था. बिमल की पत्नी आशा महतो फिलहाल पंचायत की वार्ड सदस्य है. इस घटना के बाद लोगों ने डेढ़ घंटे तक रोड जाम कर दिया. पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने धरना खत्म किया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Also Read : Road Accident: रांची में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >