विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड के सभी 107 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाये गये. शिविर में 2003 की मतदाता सूची से छूटे और अब तक अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान, सत्यापन और मैपिंग की गयी. बड़ी संख्या में मतदाता अपने बूथों पर पहुंचे और नाम व अन्य विवरणों का सत्यापन कराया. मांडर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह रांची की विशिष्ट अनुमंडल पदाधिकारी मोनी कुमारी ने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ राजकुमार सिंह के साथ बूथ संख्या 320, 321, 322 और 294 का निरीक्षण किया. उन्होंने मैपिंग कार्य की प्रगति देखी और बीएलओ को जरूरी निर्देश दिये. मोनी कुमारी ने बताया कि 15 जून को भी सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगेगा. जिन मतदाताओं का मैपिंग अभी नहीं हुआ है, वे बूथ पर जाकर अपना कार्य पूरा करा लें. सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड में अब तक 82% मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.