जेबीसीसीआई-12 के गठन को लेकर चार यूनियनों की 27 अगस्त को वर्चुअल बैठक

कोल इंडिया के वेतन समझौते और जेबीसीसीआई-12 के गठन की मांग को लेकर कोयला मजदूर संगठनों ने 27 अगस्त को एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक बुलाई है.

रांची: कोल इंडिया के कर्मचारियों के वेतन समझौते के लिए जेबीसीसीआई-12 का गठन कराने को लेकर मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने प्रबंधन पर दबाव बढ़ाने की तैयारी की है. इसी रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए चार यूनियनों की संयुक्त वर्चुअल बैठक 27 अगस्त को होगी.

इस संबंध में इंटक नेता एसक्यू जमा ने पत्र जारी किया है. बैठक में एचएमएस, एटक, इंटक और सीटू के प्रतिनिधि शामिल होंगे. चारों संगठनों से छह-छह प्रतिनिधि बैठक में भाग लेंगे. बताया जा रहा है कि बैठक में संयुक्त मोर्चा हड़ताल तक का निर्णय ले सकता है.

दो सितंबर को प्रबंधन के साथ होगी बैठक

कोल इंडिया प्रबंधन ने अनौपचारिक रूप से एपेक्स जेसीसी के सदस्यों को दो सितंबर को बैठक के लिए बुलाया है. मुकेश चौधरी के निदेशक मानव संसाधन का प्रभार संभालने के बाद यह पहली बैठक होगी. बैठक में प्रबंधन नये श्रम कानून लागू होने के बाद उत्पन्न स्थिति पर यूनियन सदस्यों के साथ चर्चा कर सकता है.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल पर केस दर्ज, रांची पुलिस ने मांगी यूजर की जानकारी

संयुक्त मोर्चा पहले ही कर चुका है विरोध-प्रदर्शन

जेबीसीसीआई-12 के गठन को लेकर संयुक्त मोर्चा पहले ही एक जुलाई को विरोध दिवस और 10 अगस्त को धरना-प्रदर्शन कर चुका है. दूसरी ओर जेबीसीसीआइ के गठन को लेकर अलग राह अपनाने वाले बीएमएस ने दूसरे चरण में 17 से 23 अगस्त तक जनजागरण और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >