आज से विमानों की समय सारिणी में बदलाव, जानिए कौन-कौन सी फ्लाईट्स के बदले हैं टाइम, यहां देखिए पूरी लिस्ट

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विभिन्न राज्यों के लिए उड़ान भरनेवाले विमानों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है. पहली बार गो एयरवेज की दिल्ली-रांची फ्लाइट रात में दिल्ली से आने के बाद यहां रात में रुकेगी और सुबह में रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी.

  • बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरनेवाले विमानों का समर शिड‍्यूल जारी

  • रनवे की री-कारपेंटिंग के दौरान भी विमानों का बदला रहेगा समय

  • रोज 26 विमान रांची आयेंगे कोरोना को लेकर एयरपोर्ट पर अतिरिक्त इंतजाम

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विभिन्न राज्यों के लिए उड़ान भरनेवाले विमानों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है. पहली बार गो एयरवेज की दिल्ली-रांची फ्लाइट रात में दिल्ली से आने के बाद यहां रात में रुकेगी और सुबह में रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी. एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, यह बदलाव 28 मार्च से 27 अप्रैल तक के लिए किया गया है.

एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि 28 मार्च से 27 अप्रैल तक रांची एयरपोर्ट पर आनेवाले विमानों का समर शिड‍्यूल जारी किया गया है. इस अवधि में सुबह 06.45 से सुबह 11.00 बजे तक 16 विमान आैर शाम पांच से रात 9.15 बजे तक 10 विमानों का परिचालन होगा.

कुल मिला कर प्रतिदिन 26 विमान रांची आयेंगे. कोरोना महामारी को देखते हुए एयरपोर्ट पर अतिरिक्त इंतजाम किये गये हैं. समय-समय पर कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए अतिरिक्त कर्मी तैनात हैं. रनवे के री-कारपेंटिंग के दौरान भी विमानों का समय बदला रहेगा.

विमान संख्या कहां से कहां तक आगमन प्रस्थान

  • जी8-558/563 दिल्ली-रांची-दिल्ली रात 8.30 सुबह 7.30 बजे

  • एआइ720 कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर सुबह 7.20 सुबह 7.45 बजे

  • 6इ421/398 दिल्ली-रांची-दिल्ली सुबह 7.25 7.55 बजे

  • एसजी-8885/8886 दिल्ली-रांची-दिल्ली सुबह 7.30 सुबह 08 बजे

  • आइ5-744/745 दिल्ली-रांची-दिल्ली सुबह 7.35 8.05 बजे

  • आइ5-631/632 मुंबई-रांची-मुंबई सुबह 7.45 सुबह 8.20 बजे

  • 6इ-363/341 मुंबई-रांची-मुंबई सुबह 08 सुबह 8.35 बजे

  • 6इ-6242/718 हैदराबाद-रांची-हैदराबाद सुबह 8.10 सुबह 8.50 बजे

  • यूके-751/752 दिल्ली-रांची-दिल्ली सुबह 8.20 सुबह 9.00 बजे

  • एसजी-8885/8886 दिल्ली-रांची-दिल्ली सुबह 8.40 सुबह 9.10 बजे

  • 6इ-442/442 बेंगलुरु-रांची-कोलकाता सुबह 9.05 सुबह 9.35 बजे

  • आइ5-1621/1622 बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु सुबह 9.20 सुबह 9.50 बजे

  • 6इ-6933/6932 अहमदाबाद-रांची-अहमदाबाद सुबह 9.30 सुबह 10 बजे

  • जी8-374/375 बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु सुबह 9.40 सुबह 10.10 बजे

  • जी8705/706 मुंबई-रांची-मुंबई सुबह10 सुबह 10.30 बजे

  • एसजी-271/272 मुंबई-रांची-मुंबई सुबह10.10 सुबह10.40 बजे

  • एआइ417/418 दिल्ली-रांची-दिल्ली सुबह10.00 सुबह10.45 बजे

रनवे री-कारपेंटिंग के लिए बदला विमानों का समय

  • 6इ981/989 हैदराबाद-रांची-हैदराबाद शाम 6.25 शाम 6.55 बजे

  • जी8-387/388 मुंबई-रांची-मुंबई शाम 6.35 शाम 7.15 बजे

  • 6इ-114/6159 कोलकाता-रांची-कोलकाता शाम 6.55 शाम 7.30 बजे

  • 6इ-6931/6934 चेन्नई-रांची-चेन्नई शाम 7.20 शाम 7.50 बजे

  • जी8-167/148 दिल्ली-रांची-दिल्ली शाम 7.40 रात 8.10 बजे

  • यूके-753/754 दिल्ली-रांची-दिल्ली शाम 7.50 रात 8.25 बजे

  • 6इ-438/441 कोलकाता-रांची-बेंगलुरु रात 08 रात 8.30 बजे

  • 6इ-6683/625 दिल्ली-रांची-दिल्ली रात 8.05 रात 8.35 बजे

  • जी8-558/563 दिल्ली-रांची-दिल्ली रात 8.30 सुबह 7.30 बजे

Also Read: Jharkhand News: गिरिडीह में विस्फोट से मकान ध्वस्त, एक ही परिवार की दो महिला समेत 2 बच्चों की मौत

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >