Vijayadashami 2024: रांची में 2000 पुलिस कर्मियों की तैनाती, इन रूटों पर वाहनों का परिचालन बंद

Vijayadashami 2024 : जानकारी के मुताबिक विजयदशमी के लिए कांके रोड, करमटोली चौक से होते हुए डीसी आवास की तरफ से मोरहाबादी मैदान जाने के लिए वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है.

Vijayadashami 2024, रांची : विजयदशमी को लेकर रांची जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. करीब 2000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. वहीं दूसरी तरफ यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसके मुताबिक शनिवार को धुर्वा, मोरहाबादी और अरगोड़ा में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है. बता दें कि रावन दहन इन्हीं क्षेत्रों में होना है, जिसे देखते ये फैसला लिया गया.

इन रूटों पर आज वाहनों का परिचालन बंद

जानकारी के मुताबिक विजयदशमी के लिए कांके रोड, करमटोली चौक से होते हुए डीसी आवास की तरफ से मोरहाबादी मैदान जाने के लिए वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है. उसी तरह अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ की ओर जाने वाले रूट में भी वाहनों का परिचालन नहीं होगा. इस रूट पर जाने वाले वाहनों को चापू टोली होते हुए जाना होगा. मोरहाबादी मैदान में होने वाले कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए लोगों को करम टोली चौक से टीआरआई होते हुए जाना होगा.

Alao Read: हजारीबाग के भाजपा नेता केपी शर्मा के पुत्र का दिल्ली में निधन

13 अक्टूबर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी किया गया बदलाव

13 अक्टूबर को मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन होना है. इसे देखते हुए भी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. जिसका असर मेन रोड वाले इलाके में होगा. दरअसल बड़ा तालाब और चडरी तालाब रोड में वाहनों का परिचालन नहीं होगा.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से रखी जा रही है नजर

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. लगभग 2000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है. सुरक्षा में रेपिड एक्शन पुलिस (रैप), क्यूआरटी, इको, एसआइआरबी, जैप, जिला पुलिस और डंडा पार्टी को तैनात किया गया है. साथ ही विभिन्न इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है. इसके अलावा सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. महिलाओं से छिनतई रोकने के लिए शक्ति कमांडो तैनात किये गये हैं.

Also Read: झारखंड के लिए खुशखबरी! मुंबई के लिए मिली एक और ट्रेन, जानें किन स्टेशनों पर रुकेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >