झामुमो को बड़ा झटका: विधायक दशरथ गागराई के भाई अब बने 'कमल' के सिपाही! क्या है पार्टी का पूरा प्लान

Vijay Singh Gagrai: झामुमो (JMM) विधायक दशरथ गागराई के भाई डॉ. विजय सिंह गागराई भाजपा में शामिल हो गए हैं. रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की. माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें नगर परिषद चुनाव में बड़ा चेहरा बना सकती है.

Vijay Singh Gagrai, चक्रधरपुर: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. उन्होंने शुक्रवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन की. उनके साथ कई समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मौजूद थे. दोनों नेताओं ने डॉ विजय सिंह गागराई को पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर और रसीद देकर भाजपा में शामिल कराया.

झामुमो विधायक दशरथ गागराई के भाई हैं डॉ विजय सिंह गागराई

डॉ विजय सिंह गागराई खरसावां से झामुमो विधायक दशरथ गागराई के छोटे भाई हैं. बताया जा रहा है कि यह कदम चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है. चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति (अन्य) के लिए आरक्षित है. ऐसे में भाजपा इस सीट से एक मजबूत आदिवासी चेहरे की तलाश में थी. ऐसी संभावना है कि विजय सिंह गागराई चुनावी मैदान में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में उतारे जा सकते हैं.

Also Read: Hazaribagh: मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में बैठेंगे 53303 छात्र, तैयारी पूरी; CCTV से की जाएगी निगरानी

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा तो तीसरे स्थान पर रहे थे

विजय सिंह गागराई ने विधानसभा चुनाव-2024 में झामुमो प्रत्याशी नहीं बनाये जाने के बाद उन्होंने चक्रधरपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था. जहां वे तीसरे स्थान पर रहे थे. चुनाव में मिले जनसमर्थन के बाद से ही वे स्थानीय राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जा रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि झामुमो इस सीट से किसे समर्थन देता है.

Also Read: ज्ञानशाला FLN कॉन्क्लेव ‘डहर’ का आयोजन, प्रारंभिक शिक्षा की दिशा में अनोखी पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >