रांची. स्वीप की ओर से रविवार को मोरहाबादी आर्यभट्ट सभागार में रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के बीच जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि 25 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जायेंगे. बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता पर्ची बांटी जायेगी. जिस तरह हम एग्जाम के एक दिन पहले परीक्षा केंद्र देखने जाते हैं, उसी तरह मतदाता पर्ची मिलने के बाद मतदान से पहले अपना बूथ जरूर देख लें. कार्यक्रम में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह डीडीसी दिनेश कुमार यादव ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित कई आवश्यक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर पेड लीव की व्यवस्था की गयी है, इसलिए सभी लोग मतदान के दिन अपने-अपने बूथ पर पहुंच कर मतदान अवश्य करें.
मतदान से पूर्व अपने बूथ का सत्यपान करें : डीसी
स्वीप की ओर से रविवार को मोरहाबादी आर्यभट्ट सभागार में रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के बीच जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया.
