राज्यपाल से मिले कुलपति सहित अन्य गणमान्य लोग

राज्यपाल से गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी राजभवन में मुलाकात की.

रांची. राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन से बुधवार को राजभवन में रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने मुलाकात की. इस शिष्टाचार भेंट में कुलपति ने राज्यपाल को विवि की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया. साथ ही स्नातकोत्तर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग द्वारा सरहुल महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रण पत्र भी दिया. वहीं राज्यपाल से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी राजभवन में मुलाकात की. इसके अलावा राज्यपाल से अपना स्कूल चंदनक्यारी, बोकारो की निदेशक रश्मि सिन्हा ने राजभवन में मुलाकात की व विद्यालय की संदर्भ में जानकारी दी. राज्यपाल से झारखंड मारवाड़ी प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >