वाइबीएन क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

डकरा स्टेडियम में खेले जा रहे तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

डकरा.

डकरा स्टेडियम में खेले जा रहे तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बुधवार को सीसीएल मगध की टीम को हराकर वाइबीएन क्रिकेट एकेडमी रांची फाइनल में पहुंच गयी है. मगध सीसीएल की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 120 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करते उतरी वाइबीएन क्रिकेट एकेडमी रांची की टीम ने 16.2 ओवर में 7 विकेट खो कर मैच को तीन विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया. मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के आमिर रहे. जिन्होंने अपनी गेंदबाजी में चार ओवरों में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किये और बल्लेबाजी में भी 14 गेंदों में 18 रन बनाये. डकरा और खलारी व्यवसायिक संघ के राजेश साव और शत्रुंजय सिंह ने उन्हें पुरस्कृत किया. एक मई को वाइबीएन और पिनेकल क्रिकेट एकेडमी के बीच खिताबी मुकाबला होगा.

29 डकरा 01, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते राजेश साव.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >