वैन पेड़ से टकरायी, युवक की मौत, दो घायल

ना क्षेत्र अंतर्गत राजाउलातू-लाली मुख्य सड़क के परताडीह रूपुपीड़ी में अनियंत्रित वैन ने सड़क किनारे कटहल पेड़ से टकरा गयी

प्रतिनिधि, नामकुम़

थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाउलातू-लाली मुख्य सड़क के परताडीह रूपुपीड़ी में अनियंत्रित वैन ने सड़क किनारे कटहल पेड़ से टकरा गयी. जिससे करमा मुंडा उर्फ छोटे (24) स्व बिरसा मुंडा की मौत हो गयी. वहीं संजू हेंब्रम पिता लेढा हेंब्रम व रवि मुंडा पिता कालू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों महादेव टोली के रहने वाले हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार रवि डिलीवरी वैन चलाता है. शनिवार की रात उसकी ममेरी बहन की शादी थी. जहां तीनों शामिल होने गये थे. पूरी रात जागने के बाद सुबह तीनों वैन लेकर डिलीवरी करने निकले थे. इसी क्रम में रूपुपीड़ी के समीप वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. स्थानीय लोगों ने रवि को स्थानीय अस्पताल व संजू की स्थिति को देखते हुए रिम्स में भर्ती कराया है. ग्रामीणों के अनुसार नामकुम से राजाउलातू होते हुए लाली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति जर्जर है. सड़क से ज्यादा गड्ढे हैं. छोटे-बड़े एक हजार से ज्यादा गड्ढे हैं. जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं.

पूजा करने मंदिर गयी थी मां :

जिस समय दुर्घटना हुई मृतक करमा की मां मारासिल्ली पहाड़ पर पूजा करने गयी थी. उसी समय उन्हें दुर्घटना व बेटे की मौत की सूचना मिली. जिसके बाद मां की हालत खराब हो गयी. गांव के परिजन उन्हें साथ ले गये. घटना के बाद से शादी वाले घर में भी मातम पसरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH VERMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >