डकरा. डकरा दुर्गा मंडप स्टाॅफ क्लब हाॅल में सोमवार को 18वीं चतरा जिला वुशु चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का समापन हुआ. कोयलांचल के दस विद्यालय न्यू माॅर्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल मंगरदाहा, उर्सुलाइन काॅन्वेंट स्कूल खलारी, झारखंड पब्लिक स्कूल मोहननगर डकरा, पिपरवार विकास विद्यालय किचटो, 2 हाई स्कूल बचरा, ऑक्सफोर्ड स्कूल कल्याणपुर, सरना एकेडेमी कुसुमटोला, केन्द्रीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र डकरा, अशोका प्रशिक्षण केन्द्र बेंती, कल्याणपुर प्रशिक्षण क्लब मांडेर, प्रशिक्षण केन्द्र टंडवा के कुल 100 वुशु खिलाड़ियों ने भाग लिया. उर्सुलाइन स्कूल खलारी के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 2 कांस्य पदक जीत कर इस प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना. वहीं सरना ऐकडेमी कुसूमटोला 5 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक जीत कर दूसरे एवं न्यू मंगरदाहा इंग्लिश मीडियम स्कूल 1 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य जीतकर तीसरे स्थान पर रहे. प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय जज रजी अहमद, मुख्य रेफरी अविनाश गंझू थे.
उर्सुलाइन काॅन्वेंट ओवरऑल चैंपियन, जीते आठ स्वर्ण पदक

उर्सुलाइन काॅन्वेंट ओवरऑल चैंपियन, जीते आठ स्वर्ण पदक
Copied link
चतरा जिला वुशु चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का समापन