तमाड़. रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इचाडीह के समीप सोमवार दोपहर करीब दो बजे सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतकों की पहचान राहे थाना क्षेत्र के फुलवैर निवासी नगन मुंडा (17) और बुंडू थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी शीला कुमारी (16) के रूप में हुई. घायल बुधन मुंडा (18) भी फुलवैर का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, तीनों जॉयदा स्थित शिव मंदिर में पूजा करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे.
इचाडीह के पास एक अज्ञात ट्रक दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था. सामने ट्रक को देख कर बुधन ने ब्रेक लगाया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. इसी दौरान पीछे बैठे शीला और नगन भी गिर पड़े और सामने से आ रहे ट्रक का पहिया दोनों के ऊपर चढ़ गया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. घायल बुधन को तमाड़ सीएचसी से रिम्स रेफर किया गया. पुलिस फरार ट्रक की तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें: JPSC पर फिर घिरी हेमंत सरकार, 2 साल पुराने पत्र को लेकर संजय सेठ ने उठाये बड़े सवाल
ये भी पढ़ें: पति के नाम जारी जाति प्रमाणपत्र पर JPSC ने खारिज की उम्मीदवारी, हाईकोर्ट ने नियुक्ति का दिया आदेश
