हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

सोसई-बंझिला रोड में रविवार को सोसई गांव के निकट एक दूध गाड़ी की चपेट में आकर बाइक सवार तस्लीम अंसारी (20) व विक्की उरांव (19) गंभीर रूप से घायल हो गये.

मांडर. सोसई-बंझिला रोड में रविवार को सोसई गांव के निकट एक दूध गाड़ी की चपेट में आकर बाइक सवार तस्लीम अंसारी (20) व विक्की उरांव (19) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. दुर्घटना 12 बजे दिन की है. बताया जा रहा है कि चान्हो के करकट गांव निवासी दोनों युवक अपने एक दोस्त से मिलने सोसई गांव जा रहे थे. इसी क्रम में रास्ते में सामने से आ रहे एक दूध गाड़ी ने उन्हें धक्का मार दिया. ग्रामीणों को घायल दोनों युवकों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >