हादसे में पलामू के बाइक सवार दो युवकों की मौत

एनएच-75 में चटवल मोड़ के निकट शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, चान्हो.

एनएच-75 में चटवल मोड़ के निकट शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. उनकी पहचान सतबरवा पलामू के मुक्ता गांव निवासी विकास विश्वकर्मा (17) व रहिया मनातू के उपेंद्र कुमार (22) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे की है. दोनों युवक बाइक से रांची से मेदिनीनगर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में चटवल मोड़ के निकट उनकी बाइक डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकरायी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलने पर पहुंची चान्हो पुलिस ने दोनों घायलों को चान्हो सीएचसी पहुंचाया. लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. चान्हो पुलिस ने युवकों के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. बताया जा रहा है कि विकास विश्वकर्मा पिता सत्यनारायण मिस्त्री अपने बड़े भाई संदीप विश्वकर्मा की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदार उपेंद्र कुमार पिता लखन मिस्त्री के साथ बाइक से सतबरवा जा रहे थे.

मृतकों में से एक अपने बड़े भाई की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए रांची से जा रहे थे पलामू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >